IND vs AFG: वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, विराट कोहली बाहर

 

भारत और अफगानिस्तान के बीच आगामी सीरीज की शुरुआत 6 जून से होने वाले टेस्ट मैच के साथ होगी, जबकि 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। बीसीसीआई पहले ही भारतीय टीम का ऐलान कर चुका है, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी की तैयारी कर रहे विराट के बाहर होने से फैंस भी निराश हैं। हाल ही में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में कोहली ने दमदार पारी खेली और विजयी छक्का लगाकर आरसीबी को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने PTI को जानकारी दी है कि विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के चलते वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी से सीरीज का रोमांच जरूर कम हो जाएगा, क्योंकि भले ही कोहली अब सीमित फॉर्मेट खेलते हों, लेकिन दुनियाभर में उनकी लोकप्रियता अब भी बरकरार है। फिलहाल बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट के नाम का ऐलान नहीं किया है।

आईपीएल खत्म होने के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे थे। अहमदाबाद से आगरा होते हुए दोनों प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था ताकि ज्यादा लोग उन्हें पहचान न सकें। उस समय माना जा रहा था कि कोहली आगामी वनडे सीरीज से पहले आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं, लेकिन अब उनके चोटिल होकर बाहर होने की खबर ने फैंस को बड़ा झटका दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *