RCB ने प्लेऑफ में रचा इतिहास, धर्मशाला में बनाया रिकॉर्ड स्कोर

 

IPL 2026 के पहले प्लेऑफ मुकाबले में RCB के बल्लेबाजों ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों पर जबरदस्त दबदबा बनाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और GT के सामने 255 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

इस पारी के साथ ही RCB ने आईपीएल प्लेऑफ इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस प्रदर्शन के साथ टीम ने पहले से मौजूद रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।

RCB ने गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले आईपीएल प्लेऑफ में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड GT के नाम दर्ज था, जब टीम ने 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 विकेट पर 233 रन बनाए थे।

इस सूची में तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस है, जिसने 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट पर 228 रन बनाए थे। चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स है, जिसने 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6 विकेट पर 226 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने 2012 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5 विकेट पर 222 रन बनाए थे।

IPL नॉकआउट/प्लेऑफ में सबसे बड़े स्कोर
254/5 – RCB vs GT, धर्मशाला (2026) *
233/3 – GT vs MI, अहमदाबाद (2023)
228/5 – MI vs GT, न्यू चंडीगढ़ (2025)
226/6 – PBKS vs CSK, वानखेड़े (2014)
222/5 – CSK vs DC, चेन्नई (2012)

इस मुकाबले में RCB ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। बेंगलुरु की टीम अब आईपीएल प्लेऑफ इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम बन गई है। इस मैच में RCB के बल्लेबाजों ने कुल 38 चौके और छक्के लगाए, जो अब तक किसी भी टीम का सर्वोच्च आंकड़ा है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2012 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 33 बाउंड्री लगाई थीं। वहीं पंजाब किंग्स ने 2014 में चेन्नई के खिलाफ 32 बाउंड्री लगाकर इस सूची में जगह बनाई थी।

IPL नॉकआउट/प्लेऑफ में सबसे ज्यादा बाउंड्री

38 – RCB vs GT, धर्मशाला (2026) *
33 – CSK vs DC, चेन्नई (2012)
32 – PBKS vs CSK, वानखेड़े (2014)
31 – GT vs MI, अहमदाबाद (2023)
31 – MI vs GT, न्यू चंडीगढ़ (2025)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *