ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहला अमेरिका का पड़ोसी देश, 25 लोगों की हत्या

Honduras से एक बेहद भयावह घटना सामने आई है, जहां अलग-अलग इलाकों में हुई गोलीबारी में कुल 25 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, उत्तरी होंडुरास के ट्रूजिलो नगर पालिका क्षेत्र में एक बागान पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें 19 मजदूरों की मौके पर ही जान चली गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

वहीं दूसरी घटना ग्वाटेमाला सीमा के पास स्थित ओमोआ नगर पालिका क्षेत्र में हुई, जहां छह पुलिसकर्मियों को गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुरक्षा बलों पर हुए इस हमले ने प्रशासन को भी सतर्क कर दिया है।

बताया जा रहा है कि यह संसाधनों से समृद्ध इलाका लंबे समय से कृषि विवादों और संघर्षों का केंद्र रहा है। फिलहाल स्थानीय पुलिस और जांच एजेंसियां दोनों घटनाओं के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई हैं। अधिकारियों ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और हमलावरों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Honduras में गुरुवार को हुई दो अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। पुलिस के अनुसार, तटीय इलाकों में हुए इन हमलों में एक वरिष्ठ अधिकारी समेत छह पुलिसकर्मियों और कई मजदूरों सहित कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई।

राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता एडगार्डो बाराहोना ने बताया कि पहला हमला उत्तरी होंडुरास के ट्रूजिलो नगर पालिका क्षेत्र में स्थित एक बागान में हुआ। यहां अज्ञात बंदूकधारियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें कम से कम 19 श्रमिकों की जान चली गई। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

दूसरी घटना ग्वाटेमाला सीमा के पास कोर्टेस विभाग के ओमोआ नगर पालिका क्षेत्र में हुई। यहां हमलावरों ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस हमले में एक वरिष्ठ अधिकारी सहित छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, ये अधिकारी गिरोह-विरोधी अभियान के तहत तैनात थे और राजधानी तेगुसिगाल्पा से ओमोआ जा रहे थे, तभी उन पर घात लगाकर हमला किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रूजिलो हमले में मृतकों की वास्तविक संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है, क्योंकि कुछ परिजन अपने प्रियजनों के शव घटनास्थल से ले गए थे। फिलहाल जांच एजेंसियों और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीमें दोनों घटनास्थलों पर भेज दी गई हैं।

वहीं सुरक्षा मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रीय पुलिस और सशस्त्र बल प्रभावित इलाकों में विशेष अभियान चलाएंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियोजकों, फोरेंसिक विशेषज्ञों और जांच अधिकारियों की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, ताकि हमलावरों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *