बीती देर रात बड़ेथी स्थित पोखु देवता मंदिर के पास जंगल में अचानक भीषण आग भड़क उठी। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती हुई आसपास की आवासीय बस्ती और गंगोत्री हाईवे के करीब पहुंच गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम एफएसएसओ नरेंद्र रावत के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
आग की वजह से पास के एक गेस्ट हाउस में धुआं भरने लगा, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां ठहरे करीब 70 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
हाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बढ़ती गर्मी के कारण वनाग्नि अब गांवों तक पहुंचने लगी है, जिससे कर्णप्रयाग में एक महिला की मौत हो गई, जबकि विकासनगर में एक स्कूल और ऋषिकेश में मधुमक्खी पालन केंद्र आग की चपेट में आकर जल गए।
गढ़वाल मंडल में इस समय एक दर्जन से अधिक स्थानों पर जंगलों में आग लगी हुई है, जिससे हालात चिंताजनक बने हुए हैं।