ट्रंप परिवार को बड़ा खतरा टला? इवांका को निशाना बनाने की साजिश का पर्दाफाश

 

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा मामला सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप को निशाना बनाने की कथित साजिश का खुलासा हुआ है। अमेरिकी जांच एजेंसियों के अनुसार, IRGC से जुड़े एक संदिग्ध ने इवांका की हत्या की योजना तैयार की थी। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी के पास उनके घर का नक्शा भी मिला, जिससे इस साजिश के गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने की मंशा रखता था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद बाकेर अल-सादी के रूप में हुई है, जो इराक का रहने वाला बताया जा रहा है और कताइब हिजबुल्लाह संगठन से जुड़ा एक वरिष्ठ सदस्य है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह संगठन अमेरिका में कई जगह हमलों की योजना बनाने की कोशिशों में शामिल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के पास इवांका ट्रंप के घर का पूरा पता भी मिला है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है। इस घटना के बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और आशंका जताई जा रही है कि ट्रंप परिवार के अन्य सदस्यों को भी निशाना बनाने की कोशिश हो सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 32 वर्षीय मोहम्मद बाकेर साद दाऊद अल-सादी ने इवांका ट्रंप की हत्या करने की कथित शपथ ली थी। जांच एजेंसियों को उसके पास से फ्लोरिडा में स्थित इवांका ट्रंप के घर का ब्लूप्रिंट भी मिला है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि उसका मकसद ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की ड्रोन हमले में हुई मौत का बदला लेना था।

सूत्रों के मुताबिक, वॉशिंगटन में इराकी दूतावास के पूर्व अधिकारी एंतिफाध कानबार ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि सुलेमानी की हत्या के बाद अल-सादी अक्सर यह कहता था कि डोनाल्ड ट्रंप से बदला लेने के लिए इवांका ट्रंप को निशाना बनाया जाना चाहिए, ताकि ट्रंप परिवार को उसी तरह नुकसान पहुंचाया जा सके जैसा ईरानी पक्ष ने महसूस किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *