प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में शामिल नाबालिग लड़की के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने फिलहाल नियमित एफआईआर दर्ज नहीं की है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, चूंकि आरोपी लड़की के नाबालिग होने का दावा किया गया है, इसलिए नियमित एफआईआर दर्ज करने को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने माफी और मार्गदर्शन की बात कही
इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर जारी अपने वीडियो संदेश में प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान उनके और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ लगाए गए अपमानजनक नारे निश्चित रूप से पीड़ादायक थे, लेकिन युवाओं को अपनी गलती सुधारने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दंड देने के बजाय सही मार्गदर्शन अधिक महत्वपूर्ण है।
15 वर्षीय लड़की ने मांगी सार्वजनिक माफी
प्रधानमंत्री के संदेश के बाद संबंधित लड़की ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उसने कहा कि उसकी उम्र केवल 15 वर्ष है और प्रदर्शन के दौरान वह अन्य लोगों के प्रभाव में आकर नारेबाजी में शामिल हो गई थी। उसने अपने व्यवहार पर खेद भी व्यक्त किया।
मां ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
लड़की की मां ने प्रधानमंत्री मोदी के फैसले का स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रतिशोध की जगह क्षमा का रास्ता चुनकर प्रधानमंत्री ने उनकी बेटी को एक नई शुरुआत का अवसर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि जिस दिन प्रधानमंत्री का संदेश सामने आया, उसी दिन उनकी बेटी का जन्मदिन था और इसे वह उसके जीवन का सबसे बड़ा उपहार मानती हैं।
जीरो एफआईआर के बाद दिल्ली पुलिस कर रही जांच
मामला 23 जुलाई को हुए प्रदर्शन से जुड़ा है। इस संबंध में 29 जुलाई को नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं और संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास हुआ। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 353(1) और 356(1) के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद जांच दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई, जो फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।
PM मोदी टिप्पणी विवाद: नाबालिग लड़की के खिलाफ नियमित FIR पर दिल्ली पुलिस सूत्रों का बड़ा बयान