हॉरर और कॉमेडी का डबल डोज लेकर आ रही ‘भूत बंगला’, OTT प्लेटफॉर्म भी हुआ फाइनल

 

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी दमदार वापसी को लेकर चर्चा में हैं। लगातार कुछ फिल्मों के उम्मीदों पर खरा न उतरने के बाद उनकी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म की खास बात यह भी है कि इसके जरिए अक्षय कुमार और मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की हिट जोड़ी ने लंबे समय बाद साथ काम किया है। इससे पहले दोनों ‘हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी यादगार फिल्मों में साथ धमाल मचा चुके हैं।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘भूत बंगला’ ने अपने डर और कॉमेडी के अनोखे मिश्रण से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। फिल्म को न सिर्फ दर्शकों का प्यार मिला, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी इसने शानदार कमाई की। अब थिएटर में धमाका करने के बाद अक्षय कुमार की यह फिल्म जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने सिनेमाघरों में एक महीने से ज्यादा समय तक शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। दर्शकों से मिली लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया के चलते फिल्म ने कमाई के मोर्चे पर भी बेहतरीन नतीजे दर्ज किए।

अब थिएटर में सफलता के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज को लेकर सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ को 12 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किए जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि फिल्म के पोस्ट-थिएट्रिकल डिजिटल राइट्स पहले ही नेटफ्लिक्स द्वारा एक बड़ी रकम में खरीद लिए गए थे। हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक रिलीज डेट की पुष्टि मेकर्स या ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से नहीं की गई है।

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

कमाई के मामले में ‘भूत बंगला’ ने मजबूत आंकड़े दर्ज किए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारत में लगभग 175 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 240 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है।

हालांकि शुरुआती हफ्तों के मुकाबले बाद में फिल्म की दैनिक कमाई में गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद यह अपने बजट के मुकाबले एक बड़ी हिट साबित हुई है और दर्शकों के बीच इसे सफल फिल्म का दर्जा मिल चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *