फ्रांस में आसमान से गिरी मौत, स्काईडाइवर्स को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त; 11 मृत

 

फ्रांस के पूर्वी हिस्से में रविवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया। Tomblaine के पास स्काईडाइवर्स को लेकर जा रहा एक छोटा नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें करीब 11 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल इमरजेंसी की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में स्काईडाइविंग के लिए जा रहे लोगों का एक समूह सवार था और विमान ने कुछ ही देर पहले उड़ान भरी थी।

उड़ान भरने के कुछ देर बाद हुआ हादसा

स्थानीय चैनल France 3 Grand Est के अनुसार, दुर्घटना के बाद विमान में विस्फोट का खतरा भी पैदा हो गया था। इसे देखते हुए प्रशासन ने पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। वहीं, स्थानीय अखबार L’Est Républicain ने बताया कि विमान विशेष रूप से स्काईडाइवर्स को उनके जंपिंग मिशन के लिए लेकर जा रहा था, तभी वह हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

फ्रांस में हुए विमान हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि Nancy के Tomblaine इलाके में स्थित Salvador Allende Street और उसके आसपास के क्षेत्र को फिलहाल प्रतिबंधित कर दिया गया है, ताकि राहत और जांच कार्य बिना किसी बाधा के जारी रह सके।

फिलहाल इस दर्दनाक हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जांच एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शुरुआती पड़ताल में तकनीकी खराबी, मौसम की स्थिति और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के असली कारणों का पता चल सकेगा।

विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। मौके पर मौजूद विशेषज्ञों की टीम विमान के मलबे की बारीकी से जांच कर रही है, जबकि मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया भी जारी है।

पुलिस और इमरजेंसी सेवाओं के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *