यूपी में तूफान से 111 की मौत, योगी सरकार ने तुरंत पहुंचाई सहायता, राहत कार्य तेज

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हाल ही में आई आंधी और बारिश के कारण 111 लोगों की मौत हो गई थी। इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित और बेसहारा हुए परिवारों के लिए राज्य सरकार ने त्वरित मदद उपलब्ध कराई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता देने के निर्देश जारी किए थे।

सीएम के आदेश के बाद 24 घंटे के भीतर राहत कार्य तेजी से शुरू किया गया और सभी प्रभावित परिवारों तक सहायता राशि पहुंचाई गई। राज्य के सभी 75 जिलों में प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दी।

प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हाल ही में आए तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश ने व्यापक तबाही मचाई। इस दौरान तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। इस हादसे में पूरे प्रदेश में 111 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 72 लोग घायल हुए हैं।

घटना के बाद राज्य सरकार ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी 75 जिलों के प्रभारी मंत्रियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इसके साथ ही प्रभावित लोगों को तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

जानकारी के अनुसार, योगी सरकार ने 24 घंटे के भीतर आंधी-तूफान से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाई है। इस दौरान कुल 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की गई, जो सीधे प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई गई। प्रत्येक परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिसे प्रभारी मंत्रियों और जिलाधिकारियों ने स्वयं मौके पर जाकर वितरित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 111 प्रभावित परिवारों को यह राहत राशि दी गई। साथ ही, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी लगातार प्रभावित लोगों से संपर्क में बने हुए हैं और उनकी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *