रूस का बड़ा हमला: यूक्रेन पर दागी हाइपरसोनिक ओरेश्निक मिसाइल

 

रूस ने शनिवार रात Ukraine पर एक बार फिर हाइपरसोनिक ‘ओरेश्निक’ मिसाइल से बड़ा हमला किया। यह अत्याधुनिक मिसाइल परमाणु या पारंपरिक वारहेड ले जाने में सक्षम मानी जाती है और इसे बेहद घातक हथियारों में शामिल किया जाता है। जानकारी के अनुसार, रूस पहले भी इस युद्ध के दौरान दो बार इस मिसाइल का इस्तेमाल कर चुका है।

हमले की शुरुआत में इस घटना की जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘टेलीग्राम’ पर साझा की। इसके बाद रूस ने भी पुष्टि की कि उसने रात के दौरान किए गए हमलों में हाइपरसोनिक ओरेश्निक मिसाइल का इस्तेमाल किया है।

ज़ेलेंस्की ने बताया कि हमला राजधानी कीव क्षेत्र के बिला त्सेरक्वा शहर पर किया गया, जहां इस मिसाइल से भारी नुकसान हुआ। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस हमले का मुख्य लक्ष्य क्या था।

रूस ने रविवार रात Kyiv पर मिसाइलों और ड्रोन के जरिए बड़ा हमला किया, जिससे शहर में अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में सरकारी कार्यालय, आवासीय इमारतें और स्कूलों के आसपास की संरचनाएं प्रभावित हुईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हमले में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं।

रातभर कीव में हवाई हमले के सायरन गूंजते रहे और कई इलाकों में जोरदार धमाकों के बाद धुएं का गुबार उठता देखा गया। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी Associated Press के पत्रकारों ने शहर के केंद्रीय हिस्से में लगातार विस्फोटों की आवाजें सुनीं।

रविवार सुबह तक हमले जारी रहे और शहर में और मिसाइल व ड्रोन हमलों की आशंका जताई जा रही है।

कीव सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमूर तकाचेंको ने बताया कि राजधानी के कम से कम नौ जिलों में आवासीय भवनों समेत कई जगह नुकसान हुआ है। मेयर विटाली क्लिट्स्को के अनुसार, शेवचेंको जिले में एक स्कूल भवन भी निशाने पर आया, जहां लोग शरण लिए हुए थे।

इसके अलावा सुपरमार्केट और गोदाम भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि क्षेत्रीय गवर्नर मायकोला कलाश्निक ने बताया कि कीव क्षेत्र के कई समुदाय भी इस हमले से प्रभावित हुए हैं।

Ukraine के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने पहले ही अपने पश्चिमी सहयोगियों और United States से मिली खुफिया सूचनाओं के आधार पर चेतावनी दी थी कि रूस हाइपरसोनिक ‘ओरेश्निक’ बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल कर सकता है।

इसके बाद यूक्रेन की वायुसेना ने भी इस मिसाइल के संभावित हमले को लेकर अलर्ट जारी किया था। हालांकि, रातभर हुए हमलों में इस विशेष मिसाइल का इस्तेमाल हुआ या नहीं, इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने पहली बार नवंबर 2024 में निप्रो शहर पर ‘ओरेश्निक’ मिसाइल दागी थी। इसके बाद जनवरी में इसका दूसरा इस्तेमाल पश्चिमी Lviv Oblast क्षेत्र में किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *