RCB Victory Celebration बना विवाद का कारण, तोड़फोड़ के आरोप में 18 लोग गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में आईपीएल फाइनल में आरसीबी की जीत के बाद हुए जश्न ने हिंसक रूप ले लिया। रविवार रात कुरनूल शहर के राज विहार सेंटर के पास कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक और निजी संपत्तियों में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का सड़क पर जुलूस निकालकर भी सख्त संदेश देने की कोशिश की।

आईपीएल में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के बाद बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी खुशी मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए। शुरुआत में माहौल उत्साह और जश्न का था, लेकिन देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और कुछ लोगों ने उपद्रव करना शुरू कर दिया।

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को बनाया निशाना

हंगामे के दौरान कुछ उपद्रवियों ने APSRTC की बसों पर हमला कर उनकी खिड़कियों में तोड़फोड़ की। इसके अलावा कई निजी वाहनों और सड़क किनारे मौजूद अन्य संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने शुरू की सख्त कार्रवाई

घटना के बाद मिली शिकायतों के आधार पर कुरनूल टू टाउन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक विक्रांत पाटिल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की भी पड़ताल की। तकनीकी साक्ष्यों और वीडियो विश्लेषण के आधार पर तोड़फोड़ की घटनाओं में शामिल 18 लोगों की पहचान की गई, जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *