मोदी सर नेम मामले में बढ़ती जा रही है राहुल गांधी की मुश्किलें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सरनेम मामले में बुरे फंस गए हैं,अब 4 जुलाई को इस मामले में रांची कोर्ट मे पेश होना है l

रांची: मोदी सर नेम मामले में राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है I अब इस मामले में 4 जुलाई को राहुल गांधी को रांची कोर्ट में पेश होना होगा l रांची कोर्ट ने शुक्रवार को राहुल गांधी को 15 दिनों की मोहलत दी है l

जानकारी के लिए आपको यह बता दें कि इस मामले में राहुल गांधी को हाईकोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली थी I
आपको बताते चलें कि यह मामला 2019 का है जब गुजरात में राहुल गांधी के विवादित बयान को लेकर उनके खिलाफ अपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर कराया गया था l राहुल गांधी ने  अपने बयान में कहा था कि, ” ऐसा क्या है कि सभी चोरों के उपनाम मोदी है ”
राहुल गांधी के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए गुजरात बीजेपी के नेता और विधायक पूर्णेश मोदी ने आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था l

अभी भी इस मामले की वजह से कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हैl कांग्रेस के पीएम मैटेरियल राहुल गांधी को इस केस ने पूरा समीकरण ही बदल कर रख दिया है l इसी के साथ बड़ा सवाल यह है कि क्या इस केस से बाहर निकल पाएंगे राहुल गांधी ,क्या दोबारा सांसद बन पाएंगे राहुल गांधी ,क्या राहुल गांधी को पीएम बनाने का कांग्रेस का सपना पुरा होगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *