पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में पिछले सप्ताह शटल ट्रेन पर हुए बम धमाके के मामले में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की है। पाकिस्तानी सेना के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, इस हमले में शामिल 17 संदिग्ध आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में मार गिराया है।
जानकारी के मुताबिक, 24 मई को क्वेटा स्टेशन के पास शटल ट्रेन पर हुए कथित आत्मघाती हमले में तीन सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान के विभिन्न जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर कई अभियान (IBO) चलाए, जिनमें यह कार्रवाई की गई।
आईएसपीआर के बयान के अनुसार, सुरक्षा बलों ने मस्तुंग, नुश्की, ज़हरी, खुज़दार और केच समेत कई इलाकों में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाए। इन कार्रवाइयों के दौरान आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया और भीषण मुठभेड़ों में कुल 17 आतंकवादी मारे गए। सेना के अनुसार, ये आतंकवादी ‘फ़ितना-अल-हिंदोस्तान’ से जुड़े बताए जा रहे हैं।
अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और तैयार किए गए आईईडी (IED) भी बरामद किए हैं। बताया गया है कि मारे गए आतंकवादी क्षेत्र में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल थे। आईएसपीआर ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रभावित इलाकों में शेष आतंकियों की तलाश और उन्हें खत्म करने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
क्वेटा में जाफर एक्सप्रेस पर हमले का संदर्भ
गौरतलब है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में मई 2026 के अंतिम सप्ताह के दौरान रेलवे नेटवर्क और ट्रेनों को निशाना बनाकर कई हमले किए गए थे। चमन फाटक के पास एक सैन्य ट्रेन और पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को शक्तिशाली विस्फोटों से उड़ाने की घटनाएं सामने आई थीं। इन हमलों में कई सुरक्षाकर्मियों और यात्रियों