अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। विजय सालगांवकर के किरदार में अजय देवगन की वापसी को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई के आंकड़े भी सुर्खियों में आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों को देखें तो फिल्म ने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच गई है।
पहले दिन भारत में शानदार कमाई
‘दृश्यम 3′ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में करीब 66.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन लगभग 80.10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।दृश्यम 3’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में करीब 66.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन लगभग 80.10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। टिकटों की बिक्री से साफ हो गया था कि दर्शक विजय सालगांवकर और उसके परिवार की कहानी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों ने भी इस क्रेज को काफी हद तक साबित किया है।
2026 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी ओपनर
पहले दिन की कमाई के साथ ‘दृश्यम 3’ ने 2026 में रिलीज हुई हिंदी फिल्मों के बीच एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फिल्म साल की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी ओपनर बन गई है। इस मामले में ‘धुरंधर 2’ 99.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ पहले स्थान पर बताई जा रही है।
विदेशों में भी मिला अच्छा रिस्पॉन्स
अजय देवगन की फिल्म का प्रदर्शन सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं रहा। विदेशों में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने विदेशों में करीब 15 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
इस तरह भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 95.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है। यानी फिल्म 100 करोड़ रुपये के आंकड़े से महज कुछ करोड़ रुपये दूर है। अब देखने वाली बात होगी कि रिलीज के दूसरे दिन ‘दृश्यम 3’ की कमाई में कितना उछाल आता है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे कौन से नए रिकॉर्ड कायम करती है।