लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड हादसा, 3 लोग घायल

 

लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म नंबर 5 पर मरम्मत कार्य चल रहा था, इसी दौरान अचानक टिन शेड गिर गया। बताया जा रहा है कि काम के दौरान हुई लापरवाही के चलते यह घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।

हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चारबाग रेलवे स्टेशन पर रोजाना हजारों यात्रियों का आना-जाना रहता है, ऐसे में इस तरह की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा और मरम्मत कार्य में लापरवाही को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस हादसे में तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है, जिनमें एक लोको पायलट और एक बैटरी रिक्शा चालक भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार लोको पायलट के पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य घायलों को भी चोटें लगी हैं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 के बीच टिन शेड को सपोर्ट देने वाला ढांचा मौजूद था, जहां मरम्मत या सपोर्टिंग कार्य चल रहा था। इसी दौरान कथित तौर पर काम में बरती गई लापरवाही के कारण टिन शेड अचानक नीचे गिर गया और यह बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *