देहरादून में आज से पेट्रोल-डीजल के नए रेट लागू, आम जनता पर असर

 

देहरादून में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम लोगों की चिंता और बढ़ गई है। राजधानी में सोमवार से ईंधन के नए रेट लागू हो गए हैं।

नई दरों के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 2.55 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जिसके बाद इसका भाव 100.50 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। वहीं डीजल भी 2.72 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 95.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा एक्सपी 95 पेट्रोल की कीमत बढ़कर 108.93 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम उपभोक्ताओं और परिवहन क्षेत्र पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए हैं। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। यह लगातार चौथा मौका है जब पिछले 10 दिनों के भीतर ईंधन के दामों में इजाफा किया गया है।

ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और लोगों की चिंता भी तेजी से बढ़ रही है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 102.12 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं, जबकि डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। बढ़ती कीमतों का सीधा असर रोजमर्रा की जरूरतों और परिवहन खर्च पर पड़ने लगा है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में 87 पैसे से लेकर 91 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। लगातार हो रहे इस बदलाव ने ईंधन बाजार में अस्थिरता की स्थिति पैदा कर दी है, जिसका असर आने वाले दिनों में महंगाई पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *