जापान में जोरदार भूकंप के झटके, कई इलाकों में महसूस हुई तेज हलचल; सुनामी अपडेट जारी

जापान के दक्षिणी क्षेत्र में बुधवार को भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहला दिया। कागोशिमा क्षेत्र में 5.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया, जिससे कई इमारतें जोरदार तरीके से हिल गईं और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक, यह झटका ओकिनावा मुख्य द्वीप के आसपास भी महसूस किया गया। जापानी तीव्रता पैमाने (0 से 7) पर इसे ‘अपर 5’ स्तर का भूकंप माना गया है। हालांकि प्रशासन ने साफ किया है कि फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

हिंद महासागर में बुधवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 दर्ज की गई।

यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह लगभग 7:30 बजे आया।

दक्षिण चीन के ग्वांग्शी क्षेत्र में सोमवार तड़के 5.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए।

भूकंप के कारण कई इमारतें क्षतिग्रस्त होकर ढह गईं, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। लिउझोऊ शहर से भी 7,000 से अधिक निवासियों को एहतियातन बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *