कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। फिल्म में यश एक्शन से भरपूर अवतार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनके किरदारों की झलक ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। ‘टॉक्सिक’ को लेकर कियारा पहले से ही सुर्खियों में हैं। फिल्म के पहले गाने तबाही’ में यश और कियारा की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी। हालांकि, गाने में कियारा के बोल्ड अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की कियारा की तारीफ
अब फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद कियारा को पति और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का सपोर्ट मिला है। सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर शेयर करते हुए कियारा के अभिनय की तारीफ की।
सिद्धार्थ ने ट्रेलर को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए कियारा के परफॉर्मेंस को खास बताया। उनके पोस्ट के बाद फैंस भी इस कपल की तारीफ करते नजर आए।
यश के डबल रोल ने बढ़ाई उत्सुकता
‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर में यश जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में उनके दो अलग-अलग किरदार होने की बात सामने आई है, जिससे कहानी को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है।
क्राइम-थ्रिलर जॉनर की इस फिल्म में यश और कियारा के अलावा कई जाने-माने कलाकार भी नजर आएंगे। ट्रेलर में फिल्म की भव्यता, एक्शन और डार्क टोन की झलक देखने को मिलती है।
फिल्म के ट्रेलर को मिल रही प्रतिक्रिया के बीच अब दर्शकों को इसके सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार है। वहीं, कियारा के फैंस के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा की तारीफ ने फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है।
कियारा के सपोर्ट में उतरे सिद्धार्थ मल्होत्रा
‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ट्रेलर सामने आने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के लिए खास पोस्ट किया। सिद्धार्थ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए कियारा की परफॉर्मेंस की तारीफ की और इसे उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक बताया।
सिद्धार्थ ने कियारा के साथ-साथ फिल्म की पूरी टीम को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने पोस्ट में कियारा की मेहनत, लगन और जुनून की तारीफ करते हुए कहा कि ये सभी चीजें बड़े पर्दे पर साफ नजर आएंगी। उन्होंने फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास, अभिनेता यश और पूरी टीम की मेहनत की भी सराहना की।
सिद्धार्थ ने लिखा कि वह फिल्म में टीम द्वारा रचे गए इस सिनेमाई अनुभव को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट 26 अगस्त का जिक्र करते हुए इसके लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की।