कैंचीधाम दर्शन से पहले मातम, गहरी खाई में समाई कार; 5 लोगों की दर्दनाक मौत

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से कैंची धाम दर्शन के लिए निकला एक परिवार उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया। नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों समेत ड्राइवर की भी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, Pushkar Singh Dhami ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। Pushkar Singh Dhami ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन को तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए थे। कठिन परिस्थितियों के बावजूद बचाव दल ने सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद पांचों को मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

दुर्गम इलाके में चला कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन
नैनीताल के पुलिस अधीक्षक (क्राइम) डॉ. जगदीश चंद्रा के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ परिवार उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला था और सैनेटोरियम-रातीघाट बाइपास मार्ग से कैंची धाम की ओर जा रहा था। इसी दौरान ढैला गांव के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजूनाथ टीसी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल को मौके पर भेज दिया गया था, लेकिन पहाड़ी क्षेत्र और खाई की गहराई के कारण राहत कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। घंटों की मशक्कत के बाद टीम ने शवों को बाहर निकाला।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान भूपेंद्र सिंह चुफाल (48), सीमा कैड़ा चुफाल (45), वासू चुफाल (19), रवि चुफाल (12) और वाहन चालक अनुज कुमार मिश्रा (34) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *